सरोजनीनगर में निकली भव्य शिव बारात, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजा पूरा क्षेत्र

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित आजाद नगर कानपुर रोड स्थित मंगल पांडेय पार्क में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तृतीय दिवस पर भव्य शिव बारात का दिव्य एवं अलौकिक आयोजन संपन्न हुआ।

शिव मंदिर स्थापना महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिव बारात का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-नगाड़ों एवं हर-हर महादेव के जयघोष के साथ किया गया। भगवान शिव की सुसज्जित झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के विभिन्न स्वरूपों की झांकियों के साथ नृत्य एवं भक्ति संगीत में भावविभोर दिखाई दिए। संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से ओत-प्रोत रहा। बारात मार्ग पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तथा स्थान-स्थान पर जलपान एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई।

महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे आयोजन की भव्यता और अधिक बढ़ गई। मंदिर निर्माण के निर्माण कर्ता श्री जगमोहन सिंह ने बताया कि यह शिव बारात मंदिर स्थापना समारोह का महत्वपूर्ण एवं आध्यात्मिक रूप से अत्यंत विशेष दिवस था।

न्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह धार्मिक अनुष्ठान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं धार्मिक आस्थावान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और समूचा आयोजन अनुशासन, श्रद्धा और भक्ति के अद्वितीय संगम का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *