रायबरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत: भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाहो में बीते सोमवार की शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के अंदर छत के कुंडे से साड़ी के सहारे लटकता हुआ मिला।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। एक दिन बाद मंगलवार को मृतका के भाई संजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए मृतका के ससुर, सास, पति, ननद व दो देवरों पर उसकी बहन के साथ मारपीट करने और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मृतका शिवानी के भाई संजय कुमार गौतम पुत्र राम सहाय निवासी पाहो ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन ने लगभग आठ वर्ष पहले पाहो निवासी अपने पड़ोसी रितिक चौधरी से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों के छह वर्ष की एक बेटी है। संजय का आरोप है कि मृतका के ससुर संतोष चौधरी, सास सुनीता चौधरी, पति ऋतिक चौधरी, ननद सगुन व देवर अंकित और आदित्य चौधरी उसकी बहन के साथ आए दिन मारपीट करते थे।

उसे घर के अंदर कैद रखते थे। सभी ससुरालीजन दहेज के लिए उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। भाई का आरोप है कि सभी ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो गई। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच शुरू कर दी गई है।

शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

मंगलवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मायके पक्ष के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने पर रोक लगा दिया। मायके वालों की मांग है कि पुलिस तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के विरुद्ध घटना का मुकदमा दर्ज करे। उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार होने दिया जाएगा।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts