यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का आगाज: कैसरगंज में एसडीएम का औचक निरीक्षण, नकल पर सख्त चेतावनी

कैसरगंज बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं आज 18 फरवरी 2026 से पूरे प्रदेश में शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने सरदार पटेल इंटर कॉलेज स्थित बोर्ड परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं की सघन जांच की, प्रवेश पत्र व पहचान संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बैठने की व्यवस्था को भी परखा।

उपजिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद प्रधानाचार्य, कक्ष निरीक्षक, शिक्षकगण एवं सुरक्षाकर्मियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि बोर्ड परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं पारदर्शी होनी चाहिए और यदि कहीं भी नकल या अनुचित साधनों के प्रयोग की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय व विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, वहीं लगातार अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और निगरानी की जा रही है। प्रशासन की सख्ती और सतत निगरानी के चलते परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संचालित हो रही हैं।

अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों से भी अपील की है कि वे परीक्षा संबंधी नियमों का पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि बोर्ड परीक्षा ईमानदारी और विश्वास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *