Sunday, 25 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Sunday
25 October 2026
ताज़ा खबर
यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचारयूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचार
रायबरेली

रायबरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग: 107 केंद्रों पर CCTV, कंट्रोल रूम से हर कक्ष पर नजर

दिनांक: Wednesday, 18 February 2026 | समय: 10:37 PM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद में यू0पी0 बोर्ड की परीक्षाओं को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज व पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पूरी पारदर्शिता और सुचितापूर्ण के साथ नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद को 09 जोन व 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में 107 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, इसके साथ ही जनपद के समस्त परीक्षा केंद्रों पर 1-1 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी है, साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

समस्त जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज में स्थापित जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम में सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी, जिसका अवलोकन किया गया।

निरीक्षण में परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त साफ सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था पाई गई। समस्त कैमरे क्रियाशील अवस्था मे पाए गए।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जीआईसी प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें