बहराइच में महिला आयोग की सदस्य एकता सिंह ने की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रवि सोनी

बहराइच। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के निर्देश पर बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन, बहराइच में महिला जनसुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोग की सदस्य श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई।

जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न थानों और क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आयोग की सदस्य एकता सिंह ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष राना, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी निहारिका विश्वकर्मा, महिला थानाध्यक्ष विनीता रावत, आयोग सेल प्रभारी ज्ञान सिंह तथा प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. खालिद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जनसुनवाई के दौरान पुलिस चौकी बशीरगंज की निर्मला पत्नी स्व. संजय, थाना जरवल कस्बा की सबा खातून पत्नी सफी उल्लाह, थाना मटेरा क्षेत्र के मोहरबा गांव की रीमा देवी पुत्री जगत लाल, ग्राम महराजगंज चांदपारा की नगमा पुत्री आलोक गुप्ता, थाना रूपईडीहा क्षेत्र के रायपुर गांव की जैतूना सिद्दीकी, थाना बौंडी क्षेत्र के राम सवारे पांडेय पुत्र गग्गन, थाना नानपारा के ग्राम गुरगुट्टा की साधना पत्नी रमेश और कोतवाली नगर क्षेत्र की कोमल श्रीवास्तव पुत्री कृष्ण गोपाल श्रीवास्तव सहित अन्य आवेदनों पर सुनवाई की गई।

श्रीमती एकता सिंह ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि उन्हें समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और महिला उत्पीड़न के मामलों में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

महिला जनसुनवाई के बाद आयोग की सदस्य ने महिला पी.जी. कॉलेज का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं और शिक्षकों से संवाद कर कॉलेज की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts