Sunday, 25 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Sunday
25 October 2026
ताज़ा खबर
यूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचारयूपी में 5 डेटा सेंटर क्लस्टर विकसित होंगे, टेक संगम 2026 में सीएम योगी ने किया ऐलानलखनऊ में किसान महापंचायत में उठे अन्नदाताओं के मुद्दे, 10 हजार से अधिक किसानों ने लिया हिस्सालखनऊ में कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद सड़क निर्माण का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायतODI में भारत की सबसे सफल जोड़ी बनी मंधाना-प्रतिका, मिताली-हरमनप्रीत का सालों पुराना रिकॉर्ड टूटाएबीपी न्यूज़ Top 10, दोपहर की ताजा खबरें: पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी …Breaking News: आज की बड़ी खबरें 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज लाइवभारत के परमाणु बम की तैनाती से घबराए पाकिस्‍तानी, एक के बाद एक दे …राष्ट्रीय समाचार
बहराइच

बहराइच में 14–15 मार्च को होगी पुलिस SI भर्ती परीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

दिनांक: Wednesday, 11 March 2026 | समय: 09:34 PM | लेखक: | श्रेणी: बहराइच

रवि सोनी

बहराइच। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंगलवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जाए। यह परीक्षा जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर 14 और 15 मार्च 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने केन्द्र व्यवस्थापकों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर समय से सभी तैयारियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सोशल मीडिया पर भी सतर्क निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाह फैलाने वाली खबरों पर रोक लगाई जा सके।

उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी अभ्यर्थी को पेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, सनग्लास, वॉलेट, कैप, ज्वेलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल फोन, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड सहित किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

डीएम ने नकल की रोकथाम को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर नकल कराने का मामला सामने आता है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ एक-एक स्टैटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा की निगरानी करेंगे।

उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर नियमित भ्रमण करते रहें और वहां लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से सभी कक्षों की निगरानी भी करते रहें।

परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा बस और रेलवे स्टेशन पर भी कर्मचारियों की तैनाती की गई है, ताकि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षा में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों की तलाशी क्रमशः पुरुष व महिला आरक्षियों द्वारा ली जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे और नकल कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक को देवीपाटन मंडल के आईजी अमित पाठक ने भी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी प्रशासन/अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, नोडल अधिकारी पुलिस/अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

बहराइच

बहराइच में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए के हमले में महिला की मौत …

24 October 2026

बहराइच (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में बृहस्पतिवार शाम…