Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

खदान से कबाड़ चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, पिकअप समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: Monday, 16 March 2026 | समय: 11:13 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

आर स्टीफ़न (स्टेट हेड)

छत्तीसगढ़(एमसीबी) झगराखाण्ड। थाना झगराखाण्ड पुलिस ने खदान क्षेत्र में कबाड़ चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच क्विंटल लोहे का कबाड़ तथा चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक CG16 A0498 जब्त किया है। बरामद कबाड़ की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बीसीएम कॉलोनी खोंगापानी निवासी राम नारायण मिश्रा (46 वर्ष) ने थाना झगराखाण्ड में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 15 मार्च की सुबह करीब 5 बजे हल्दीबाड़ी भूमिगत खदान से एसईसीएल का पुराना बड़ा टब, लोहे का एंगल, ड्रिल रॉड, रूफ बोल्ट रॉड, गॉटर सहित अन्य लोहे का कबाड़ चोरी कर पिकअप वाहन में ले जाया गया है।

सुरक्षा गार्डों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी की। इसी दौरान बीसीएम खोंगापानी के पास एक पिकअप वाहन कीचड़ में फंसा मिला। वाहन की जांच करने पर उसमें चोरी किया गया कबाड़ बरामद हुआ।

पुलिस ने वाहन चालक सरफराज खान से पूछताछ की, जिसके बाद चोरी में शामिल अन्य लोगों के नाम सामने आए। इसके आधार पर पुलिस ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में छोटकू (34 वर्ष), विरन बसोर (26 वर्ष), कालीचरण बसोर (37 वर्ष), भज्जन बसोर (26 वर्ष) निवासी बसोरपारा लालपुर थाना मनेंद्रगढ़ तथा सरफराज खान (30 वर्ष) निवासी मौहारपारा मनेंद्रगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब पांच क्विंटल चोरी का कबाड़, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन, तथा आरी और पाना जैसे औजार जब्त किए हैं।

पूछताछ में पिकअप चालक सरफराज ने बताया कि चोरी किया गया कबाड़ मौहारपारा मनेंद्रगढ़ निवासी राजू को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस इस संबंध में आगे की पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

मामले में थाना झगराखाण्ड में अपराध क्रमांक 27/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को 15 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक आर.एन. गुप्ता, चौकी प्रभारी खोंगापानी राकेश शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सुखलाल खलखो, प्रधान आरक्षक शंभू यादव, घनश्याम राठौर, आरक्षक रवि शर्मा, विरेंद्र गुप्ता और कृष्णा दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *