Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
रायबरेली

रायबरेली के 714 परिवारों को मिली बड़ी राहत, खाते में पहुंचे 1-1 लाख रुपये

दिनांक: Tuesday, 17 March 2026 | समय: 12:39 AM | लेखक: | श्रेणी: रायबरेली

रायबरेली। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत जनपद रायबरेली के 714 लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि भेजी गई। यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सिंगल क्लिक द्वारा लाभार्थियों के खातों में हस्तांतरित की गई।

प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 90 हजार लाभार्थियों के खातों में कुल 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। इसी क्रम में रायबरेली जिले के 714 पात्र लाभार्थियों को भी योजना का लाभ मिला।

योजना के अंतर्गत विशेष रूप से विधवाओं, परित्यकता महिलाओं, दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिकों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, सफाई कर्मियों, पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़े लाभार्थियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा समाज के अन्य कमजोर और वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी गई है।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ जनपदीय कार्यक्रम

इस अवसर पर रायबरेली कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ सहित बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान 8 लाभार्थियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इनमें केश कुमारी, लवकेश कुमारी, सुनीता, सुमन, रवि शंकर, प्रिया साहू, रीना राय और सबीना शामिल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने लखनऊ से आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उनका संबोधन भी सुना।

हर व्यक्ति के सिर पर छत का सपना हो रहा साकार

इस अवसर पर विधायक सलोन अशोक कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) आवासहीन लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसके सिर पर अपनी छत हो और वह अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यह सपना साकार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को केवल आवास ही नहीं बल्कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल कनेक्शन और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उन्हें एक संपूर्ण आवासीय सुविधा मिल सके।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सचिन यादव, पीओ डूडा शशि कुमार मेहरोत्रा सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

रायबरेली

रायबरेली: छात्राओं और युवतियों से अश्लील हरकत करने का आरोप, ऑपरेशन मजनू टीम ने युवक को किया गिरफ्तार

30 July 2026

खीरों इंटर कॉलेज के सामने छात्राओं से कथित अभद्रता की सूचना पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को भेजा गया जेल…

रायबरेली

रायबरेली: लहसुन निकालते समय किसान को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

28 July 2026

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के शिवपुर मजरे हरदी गांव में घर के कमरे के अंदर टोकरी से लहसुन निकाल रहे…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *