ईद से पहले सड़कों पर उतरी पुलिस! बाजपुर में फ्लैग मार्च, सुरक्षा का बड़ा संदेश

सलमान खान

बाजपुर (ऊधम सिंह नगर)। ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बाजपुर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

बाजपुर कोतवाल नरेश चौहान के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। मार्च कोतवाली परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, रेलवे फाटक, मुंडिया कला, बाजपुर तिराहा, चीनी मिल होते हुए भगत सिंह चौक तक निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से भ्रमण किया और लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने का संदेश दिया। कोतवाल नरेश चौहान ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *