श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भव्य कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड 7 स्वतंत्रता सेनानी नगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन जायसवाल के गृह निवास पर किया जा रहा है।

कथा के प्रथम दिन नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। सिर पर कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। यह कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता दिलीप चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयोजक किशन जायसवाल ने बताया कि उनकी माता श्रीमती राधिका देवी पत्नी शिव प्रसाद जायसवाल इस भागवत कथा की मुख्य श्रोता हैं। आगामी सात दिनों तक वृंदावन से पधारे विद्वान कथावाचक पंडित योगेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन करेंगे।

इस अवसर पर सभासद प्रतिनिधि रवि यादव, पल्लू जायसवाल, आनंद जायसवाल, मान सिंह जायसवाल, विशाल जायसवाल, राजन जायसवाल, भोलू जायसवाल, अमर सिंह जायसवाल, जय सिंह जायसवाल, रंगीला जायसवाल, सविता जायसवाल, राजदुलारी जायसवाल, रजनी जायसवाल, सूरज सिंह जायसवाल, रवि वर्मा, सिद्धांत सिंह जायसवाल, इंद्रेश यादव, आशीष जायसवाल, अरविंद मोदनवाल, शिवम कसौधन, रूपनारायण जायसवाल, रामकुमार कसौधन, रमेश यादव, राहुल वर्मा, मोहित वर्मा, संजय जायसवाल, अर्पित सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top