मेधावी छात्रों को मिला बड़ा इनाम! साइकिल पाकर खिले बच्चों के चेहरे

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महराजगंज)। क्षेत्र के कृष्णा पब्लिक स्कूल, लेहड़ा बाजार फुलमनहा में बुधवार को मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल, मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

साइकिल प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कनीज फातिमा, अंश चौरसिया, तान्या, नीतू और समीना खातून शामिल रहीं। सम्मान समारोह के दौरान छात्रों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक रविन्द्र कुमार चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, जितेंद्र शर्मा, अमित पासवान, अशोक पटवा, राममिलन पटवा, रामफेर प्रजापति, योगेंद्र यादव, दिनेश यादव, इंजीनियर कृष्ण भान चौरसिया, इमरान खान, इंद्रेश, अभिनव, उमेश, आमिर, कार्तिक और शिवनारायण सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और छात्रों की उपलब्धियों पर सभी ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *