हनुमान जयंती पर संकट मोचन धाम में उमड़ा जनसैलाब, भव्य आरती और केक कटिंग बना आकर्षण

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। अमौसी स्थित न्यू हनुमान पुरी के श्री बालाजी मंदिर संकट मोचन धाम में हनुमान जयंती का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती रही और पूरा वातावरण भक्ति में सराबोर रहा।

हनुमान जयंती के अवसर पर श्री संकट मोचन धाम ट्रस्ट द्वारा सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा एवं भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। विशेष रूप से एक छोटे बालक द्वारा केक काटकर हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

शाम के समय मंदिर में भव्य आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में उत्साह और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला।

मंदिर के महंत तीर्थराज त्रिपाठी ने बताया कि यह मंदिर प्राचीन समय से आस्था का केंद्र रहा है, जहां श्री बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार एवं श्री भैरव जी विराजमान हैं और भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।

इस अवसर पर पुजारी अंश बाजपेई, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, आनंद सिंह चौहान, रुद्र प्रताप सिंह (स्वतंत्र), अमर सिंह चौहान, दिनेश सिंह चौहान, रामराज, मोनू सिंह (मामा), अमन सिंह (उत्तम), हिमांशु मिश्रा, हर्षित, विशाल राजपूत, अंश, रोशनी, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने बताया कि संकट मोचन धाम में सच्चे मन से दर्शन करने पर भगवान बालाजी सभी कष्ट दूर करते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *