- नाटकुर पुलिया स्थित बाबा कॉम्प्लेक्स में कढ़ी-चावल, बूंदी, शर्बत और ठंडाई का प्रसाद वितरित
शकील अहमद
सरोजनी नगर, लखनऊ। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर राजधानी लखनऊ में जगह-जगह धार्मिक आयोजन और भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में सरोजनी नगर क्षेत्र के नाटकुर पुलिया स्थित बाबा कॉम्प्लेक्स में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे का आयोजन संजय सिंह चौहान द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल, बूंदी, शर्बत और ठंडाई की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं और देर तक प्रसाद वितरण का क्रम चलता रहा।
इस अवसर पर पूर्व इनकम टैक्स कमिश्नर एवं रेरा सदस्य रामेश्वर सिंह, एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा सहित स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापारी शामिल हुए। आयोजन स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली और लोग लाइन में लगकर श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण करते रहे।
भंडारे में निखिल त्रिपाठी, संतोष उपाध्याय, रितेश सिंह चौहान सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए भंडारे का आयोजन किया जाता है। लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक और धार्मिक सद्भाव का प्रतीक बताया।








