लखनऊ में चौथे बड़े मंगल पर विशाल भंडारा, स्कूटर इंडिया चौराहा पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

  • सुंदरकांड पाठ के बाद पूड़ी-सब्जी और प्रसाद वितरण, पत्रकारों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल की धार्मिक परंपरा पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है। इसी क्रम में सरोजनीनगर क्षेत्र स्थित गौरी स्कूटर इंडिया चौराहा के पास परमसुख कॉम्प्लेक्स के सामने मंगलवार को चतुर्थ बड़े मंगल पर भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे का आयोजन हरीश टेंट हाउस के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ और भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजक समाजसेवी हरीश कुमार ने अपने बड़े भाई राजेन्द्र कुमार और बृजेश कुमार के साथ मिलकर श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण में भाग लिया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, बूंदी, फल और कोल्ड ड्रिंक की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतारों में लगकर प्रसाद ग्रहण करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद सुरेश रावत, स्थानीय पत्रकार और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर अंबुज शर्मा, विशाल श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय, बुधेंद्र शुक्ला, अरुण सोनी, अमित जायसवाल, अंकित मिश्रा, गीता देवी, राम नरेश रावत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, दुकानदार और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक उत्साह के साथ भंडारे में हिस्सा लिया और आयोजन की सराहना की।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts