Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में खुला आधार सेवा केंद्र, अब नगरवासियों को मिलेगी बड़ी राहत

दिनांक: Monday, 09 March 2026 | समय: 04:16 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज (महाराजगंज)। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में सोमवार को आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के उद्देश्य से आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल और अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया।

उद्घाटन के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने, अपडेट कराने और उसमें सुधार करवाने के लिए पहले काफी दूर जाना पड़ता था, जिससे लोगों को परेशानी होती थी।

कई बार नगरवासियों द्वारा इस समस्या को लेकर शिकायत भी की जाती थी। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों से पहल कर नगर पंचायत में आधार सेवा केंद्र की स्थापना कराई गई है।

उन्होंने कहा कि अब इस केंद्र के शुरू होने से नगरवासियों को आधार कार्ड से संबंधित सभी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। इससे समय और धन दोनों की बचत होगी तथा लोगों को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी।

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने बताया कि आधार सेवा केंद्र पर नया आधार कार्ड बनवाने, आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर आदि अपडेट कराने सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इससे नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को डिजिटल सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान आकांक्षी योजना कोऑर्डिनेटर राहुल सिंह, रमेश चौधरी, झिनक विश्वकर्मा, सनी यादव, दीपक विश्वकर्मा, सागर कन्नौजिया, आदित्य राय, अमरनाथ मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि इस सेवा केंद्र के माध्यम से नगर क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में भी काफी सुविधा मिलेगी।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *