About Us

निष्पक्ष दर्पण (Nishpaksh Darpan) एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक
पहुंचाना है। हमारा प्रयास है कि पाठकों को राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, तकनीक, खेल और स्थानीय खबरों से जुड़ी जानकारी तथ्यों के आधार पर और बिना किसी पक्षपात के प्रदान की जाए।

निष्पक्ष दर्पण का संचालन अनुभवी पत्रकारों, संवाददाताओं और कंटेंट क्रिएटर्स की एक टीम द्वारा भारत से किया जाता है।

हमारा विज़न

सच, ईमानदारी और निष्पक्ष पत्रकारिता के मूल्यों पर चलते हुए समाज को जागरूक करना और सही जानकारी उपलब्ध कराना।

हमारा मिशन

  • प्रमाणिक और तथ्यात्मक समाचार प्रकाशित करना
  • जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देना
  • स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर की खबरों को मंच देना
  • पाठकों के भरोसे को बनाए रखना

हमारी संपादकीय नीति

निष्पक्ष दर्पण में प्रकाशित सभी समाचार और लेख
संपादकीय मानकों के अनुरूप होते हैं। हम किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक या अप्रमाणित जानकारी के प्रकाशन से बचते हैं।

समाचारों के प्रकाशन से पूर्व विश्वसनीय स्रोतों से
तथ्यों की पुष्टि की जाती है। आवश्यक होने पर संबंधित पक्ष का पक्ष भी प्रकाशित किया जाता है। त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक सुधार किया जाता है।

पाठकों से अपेक्षा

यदि आपको किसी समाचार या सामग्री से संबंधित कोई सुझाव, आपत्ति या सुधार का विषय हो, तो आप हमसे Contact पेज के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

निष्पक्ष दर्पण-सच का आईना
आपके विश्वास के साथ, सच की पत्रकारिता।पाठकों का विश्वास ही निष्पक्ष दर्पण की सबसे बड़ी पूंजी है।

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.