बृजमनगंज–फरेंदा मार्ग पर दुर्घटना: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज–फरेंदा मार्ग पर शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे सुखरामपुर गांव के सामने एक डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज ले जाया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के अनुसार घायल युवक उमेश पुत्र श्रीराम निवासी ग्राम सेमरहवा अपनी बाइक से बृजमनगंज की तरफ से घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार और अनियंत्रित डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी।

उमेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन का पता लगाने और चालक की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts