नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

  • महराजगंज पुलिस ने दुष्कर्म मामले में की कार्रवाई

महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गांव के ही सूरज पुत्र श्रीराम, निवासी पुरे सधई मजरे अतरेहटा, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार नाबालिग और आरोपी की तलाश में जुटी रही। इसी क्रम में पुलिस ने दोनों को पहरावा नैया नाला क्षेत्र से बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *