Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में कुख्यात भूमाफिया गिरोह पर कार्रवाई: तीन भाइयों पर जानलेवा हमला, विधायक ने लिया संज्ञान, पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

दिनांक: Friday, 10 October 2025 | समय: 11:46 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

रंगदारी न देने पर दबंगों ने तीन भाइयों पर किया जानलेवा हमला, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने लिया तत्काल संज्ञान

शकील अहमद

बिजनौर, लखनऊ। योगी सरकार जहां भू माफियाओं के खिलाफ समय-समय पर कठोर कार्रवाई कर रही है, वहीं बिजनौर थाना क्षेत्र में भू माफियाओं की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। यहां अवैध जमीनों पर कब्जा करने के मामले में अक्सर शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई धीमी और लापरवाह दिखाई देती है। तहरीर मिलने के बावजूद जल्द कार्यवाही नहीं होती, और उल्टा पीड़ित पक्ष पर ही दबाव बनाया जाता है।

ऐसा ही एक मामला बिजनौर थाना के परवर पश्चिम गांव में बीते गुरुवार की शाम सामने आया, जब रंगदारी न देने पर दबंगों ने चाट और अंडे की दुकान लगाने वाले तीन भाइयों पर जानलेवा हमला किया। घटना से गुस्साए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

परवर पश्चिम निवासी परवेश ने बताया कि शाम करीब छह बजे वह अपने भाइयों सर्वेश और उमेश के साथ प्राथमिक विद्यालय के पास दुकान पर बैठा था। इसी दौरान गांव के शिवकुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह उर्फ केके सिंह, रामकुमार सिंह, विष्णु कुमार, विक्की सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, बृजेश, अनिकेत सिंह और कौशल कनौजिया सहित उनके कई अन्य साथी लाठी-डंडे और तमंचे लेकर पहुंचे और धमकी दी कि बिना “गुंडा टैक्स” दिए दुकान नहीं लगाने देंगे।

विरोध करने पर आरोपियों ने तीनों भाइयों पर हमला कर दिया। मारपीट में सर्वेश और उमेश गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। यह गिरोह लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कब्जा, धमकी, मारपीट और भय फैलाने जैसी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। ताज़ा घटना में आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर हमला कर जान से मारने की धमकी दी और दुकान पर जबरन कब्ज़ा करने का प्रयास किया।

घटना के बाद परवेश रिपोर्ट दर्ज कराने बिजनौर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। सूत्रों के मुताबिक, किसान यूनियन के कुछ नेता पुलिस पर मुकदमा न लिखने का दबाव बना रहे थे और आरोपियों के समर्थन में थाने भी पहुंचे थे। जब बिजनौर थाना में पीड़ित की सुनवाई नहीं हुई तो परेशान होकर परिवार ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को सूचना दी।

मामले की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बीती रात नौ बजे थाने पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया। कृष्णानगर, सरोजनीनगर और बंथरा थाने की पुलिस फोर्स भी बुलाई गई। माहौल गरमाने पर साउथ एडीसीपी रल्लापल्ली वसंत कुमार भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने घायलों को सरोजनीनगर सीएचसी भेजकर इलाज करवाया। इस घटना को लेकर डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उनके अन्य पंजीकृत मुकदमों की भी जांच पड़ताल की जा रही है। विवेचना के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। थाना बिजनौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और पूरे गिरोह की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *