Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

बृजमनगंज में सब्जी-फल विक्रेताओं पर कार्रवाई, 500 रुपये चालान से मचा हंगामा

दिनांक: Sunday, 07 December 2025 | समय: 11:05 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज नगर पंचायत की टीम ने रविवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी और फल विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया।कर्मचारियों ने पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचकर दुकानों का चालान किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से विक्रेता हतप्रभ रह गए और बाजार में तनाव का माहौल दिखाई दिया।

व्यापार मंडल का विरोध

बृजमनगंज व्यापार मंडल के संरक्षक दिलीप चौधरी ने कार्रवाई को गलत बताते हुए कहा कि गरीब किसानों और फुटकर व्यापारियों को निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि “नगर की अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा गरीबों पर जुल्म कर रही हैं। छोटे दुकानदार सब्जी बेचकर परिवार चलाते हैं, उन पर 500-500 रुपये का चालान मारना अमानवीय है।”

व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई पर रोक नहीं लगी तो वे संयुक्त आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

नगर पंचायत का पक्ष

अधिशासी अधिकारी सुरभि मिश्रा ने आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि “नगर पंचायत ने सुबह से ही घोषणा कर दी थी कि साप्ताहिक बाजार में सब्जी और फल की दुकानें वेंडिंग जोन में ही लगेंगी। इसके बावजूद कई विक्रेता निर्देशों का पालन करने के बजाय बाजार में दुकानें लगाने लगे, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है।”

अधिकारियों का कहना है कि वेंडिंग जोन व्यवस्था लागू करने का उद्देश्य यातायात बाधा रोकना और बाजार को व्यवस्थित करना है।

विक्रेताओं की दुविधा

विक्रेताओं का कहना है कि वेंडिंग जोन नगर से दूर होने के कारण ग्राहक वहां नहीं पहुंचते, जिससे उनकी आजीविका खतरे में पड़ गई है। उनका कहना है कि प्रशासन ऐसे विकल्प खोजे जिसमें व्यवस्था भी बनी रहे और रोज़गार भी सुरक्षित रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *