फरेन्दा स्टार हॉस्पिटल का एडिशनल CMO ने किया औचक निरीक्षण, दस्तावेज जांच में पाए गए वैध

[post-views]

महराजगंज। आनंदनगर कस्बे में स्थित फरेन्दा स्टार हॉस्पिटल का शुक्रवार को एडिशनल सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी आवश्यक दस्तावेज, रजिस्टर और लाइसेंस से जुड़े कागजातों की गहनता से जांच की। साथ ही उन्होंने मरीजों और चिकित्सकों से अलग-अलग बातचीत कर अस्पताल की सेवा-व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।

दस्तावेजों की विस्तृत जांच में अस्पताल के सभी कागजात वैध पाए गए, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग संतुष्ट दिखा। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय और स्वीपर सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

डॉ. प्रसाद ने उपस्थित कर्मचारियों और मरीजों से उपचार प्रक्रिया, औषधियों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था तथा अन्य बिंदुओं पर भी विस्तृत पूछताछ की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पूरे स्टाफ को निर्धारित यूनिफॉर्म में रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय डॉक्टर प्रत्युष मणि त्रिपाठी, डॉक्टर तिलक श्रीवास्तव, डॉ. इस्तियाक सहित फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय और स्वीपर की पूरी टीम मौजूद रही।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts