Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में रोजगार और असंगठित क्षेत्र पर बड़ा सर्वे: PLFS-ASUSE को लेकर प्रशासन की बैठक

दिनांक: Tuesday, 30 December 2025 | समय: 08:38 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत सभागार में नियोजन विभाग द्वारा संचालित आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) एवं असंगठित क्षेत्र उद्यम वार्षिक सर्वेक्षण (ASUSE) के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुधीर गिरि द्वारा अवगत कराया गया कि नियोजन महानिदेशक, अर्थ एवं संख्या प्रभाग तथा अर्थ एवं संख्या निदेशक द्वारा प्रदेश में संचालित पीएलएफएम एवं एएमयूएसई सर्वेक्षणों को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) भारत में रोजगार और बेरोजगारी की स्थिति को समझने के लिए कराये जाने वाला एक महत्वपूर्ण सर्वेक्षण है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में रोजगार और बेरोजगारी के प्रमुख संकेतको का अनुमान लगाना है, जो नीतियों और कार्यक्रमों को बनाने में मदद करता है तथा ASUSE सर्वेक्षण भारत के आर्थिक परिदृश्य, विशेषकर गैर- कृषि असंगठित क्षेत्र को समझने के लिए असंगठित क्षेत्र उद्यमों का सर्वेक्षण ASUSE एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।

जो भारतीय अर्थव्यवस्था की संरचना, रोजगार और आर्थिक योगदान के बारे में जानकारी प्रदान करता है। प्रदेश सरकार द्वारा नियोजन विभाग के माध्यम से नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यह सर्वेक्षण कराया जा रहा है। सर्वेक्षण को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु जिले में सर्वेयर एवं सुपरवाइजर नामित किए गए हैं।

उन्होंने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि सर्वेक्षण के दौरान सर्वेयर अथवा सुपरवाइजर द्वारा मांगी गई जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराकर सर्वेक्षण में सहयोग प्रदान करें।

बैठक में उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, सहायक श्रमायुक्त आर०एल० स्वर्णकार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ब्रजेश तिवारी, अपर सांख्यिकीय अधिकारी आभा रानी एवं शायना परवीन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *