ओवरलोडिंग पर चला प्रशासन का डंडा! 4 वाहनों से ₹1.46 लाख जुर्माना वसूला

रायबरेली। जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर गठित खनन टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने डलमऊ-लालगंज मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान अन्य जनपदों से आ रहे डम्परों की जांच की गई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग के मामलों में 4 वाहनों पर कार्रवाई की गई। टीम ने सभी वाहनों का ऑनलाइन चालान करते हुए कुल ₹1,46,000 का जुर्माना वसूला।

इस संयुक्त कार्रवाई में उपजिलाधिकारी डलमऊ सतेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी और खनन अधिकारी सुरेश शामिल रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More News

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top