Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

आनंदनगर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण: रेल मंत्रालय के सदस्य ने सुनी 70 वर्षों से कारोबार कर रहे दुकानदारों की पीड़ा

दिनांक: Saturday, 13 December 2025 | समय: 05:27 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

महराजगंज। आनंदनगर रेलवे स्टेशन का रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन के पीछे पिछले करीब सात दशकों से दुकानें चला रहे व्यापारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया।

दुकानदारों का कहना है कि वे आज़ादी के समय से ही रेल विभाग से विधिवत एलॉटमेंट और लाइसेंस लेकर दुकानदारी करते आ रहे हैं। इन्हीं दुकानों से उनके परिवारों का भरण-पोषण, बच्चों की शिक्षा, इलाज, तथा विवाह जैसे आवश्यक कार्य पूरे होते रहे हैं।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि हाल के घटनाक्रमों के चलते उनकी दुकानें प्रभावित हुई हैं, जिससे वे बेरोज़गारी और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।दुकानदारों ने बताया कि आज स्थिति यह है कि उनके सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।

रेल मंत्रालय के सदस्य कृष्ण कुमार वर्मा ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले की वस्तुस्थिति की जांच कर संबंधित विभागों से वार्ता की जाएगी।

निरीक्षण और ज्ञापन सौंपने के दौरान ध्रुव वर्मा, आशुतोष श्रीवास्तव, मुरली मनोहर मिश्र, सोनू जायसवाल, शिवम जायसवाल और अमित अग्रहरी सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *