रायबरेली में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन अब केवल ऑनलाइन होंगे : डीएम

  • 19 मई से पोर्टल पूरी तरह सक्रिय, ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत आवेदनों की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाने के उद्देश्य से योजना का आधिकारिक पोर्टल https://mbsyup.in दिनांक 19 मई 2025 से पूर्ण रूप से लाइव (सक्रिय) हो गया है।

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत प्राप्त होने वाले समस्त नवीन आवेदन अब अनिवार्य रूप से केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

किसी भी दशा में कार्यालय/ब्लॉक स्तर पर कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि कोई आवेदक कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन लेकर आता है, तो उसे योजना के ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी देते हुए ऑनलाइन आवेदन कराने हेतु उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाए।

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने क्षेत्र के अंतर्गत इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें, तथा अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी इस संबंध में सचेत कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *