Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 967 ग्राम सोना लेकर कारीगर लापता, चौक थाने में मुकदमा दर्ज

दिनांक: Wednesday, 11 February 2026 | समय: 05:49 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश

लखनऊ/बहराइच। राजधानी लखनऊ के चौक सर्राफा बाजार से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसने व्यापारियों के बीच हलचल पैदा कर दी है। बहराइच के एक सर्राफ व्यापारी ने आरोप लगाया है कि उनका कारीगर 967 ग्राम सोना लेकर लापता हो गया है। शिकायत के आधार पर चौक थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

काजीपुरा उत्तरी (बहराइच) निवासी मंथन पाटिल जो सोना-चांदी के व्यवसाय से जुड़े हैं, ने अपनी तहरीर में बताया कि 6 फरवरी 2026 को उन्होंने अपने कर्मचारी शिवाजी भोसले के साथ कारीगर अफजल अहमद को लखनऊ भेजा था। बताया गया कि उसे अमीनाबाद स्थित एक सर्राफ से सोना प्राप्त कर चौक सर्राफा मार्केट स्थित एक ज्वेलरी प्रतिष्ठान पर सुपुर्द करना था।

शिकायत के अनुसार अमीनाबाद से लगभग 967 ग्राम फाइन गोल्ड लिया गया और उसकी तस्वीर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई। लेकिन इसके बाद वह निर्धारित दुकान पर नहीं पहुंचा। व्यापारी का कहना है कि कुछ देर बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया और उससे संपर्क नहीं हो सका।

व्यापारी के मुताबिक, काफी इंतजार और खोजबीन के बाद उन्हें संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने चौक थाने में तहरीर दी। उनका कहना है कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस की जांच जारी

चौक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मोबाइल कॉल डिटेल व लोकेशन की जांच की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

व्यापारियों में चिंता

इस घटना के बाद स्थानीय सर्राफा बाजार में चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि सोना-चांदी जैसे उच्च मूल्य के लेन-देन में विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग की है।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *