Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

विश्व बाल दिवस पर रायबरेली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को बताए गए अधिकार और योजनाएं

दिनांक: Saturday, 15 November 2025 | समय: 12:01 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। विश्व बाल दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति 5.0 एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन इंदिरा उद्यान, रायबरेली में किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जिला मिशन कोऑर्डिनेटर शेफाली सिंह ने बच्चों को बताया कि विश्व बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई का अधिकार, खेलने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार, अपनी बात रखने का अधिकार और स्वास्थ्य का अधिकार विस्तार से समझाया।

कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन,दत्तक ग्रहण इकाई के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इसके साथ ही उन्होंने सभी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला पावर), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 व 102 (एम्बुलेंस सेवा) के उपयोग और महत्व के बारे में बच्चों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों में सूचना-पत्र (पंपलेट) का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मेनका सिंह, सीमा, शिक्षक-शिक्षिकाएँ सहित अन्य समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *