Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

भीतरगांव सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर, चालक फरार

दिनांक: Monday, 17 November 2025 | समय: 08:25 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के भीतरगांव में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। हादसा उस समय हुआ जब मटरू और नरेश किसी कार्य से बाइक से खीरों की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भीतरगांव के पास पहुँचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक कई फीट दूर जाकर गिर पड़े और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी खीरों पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत को नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची गुरुबक्शगंज पुलिस ने वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन नियंत्रण के ठोस कदम अभी तक नहीं उठाए गए हैं। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *