रायबरेली में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 70 लीटर कच्ची शराब बरामद, तीन अभियोग दर्ज

[post-views]

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 टीम द्वारा तहसील सदर क्षेत्र में दबिश दी गई। अभियान के दौरान थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम कबुलियन और कल्याणपुर रैली में अवैध शराब की गतिविधियों की रोकथाम हेतु संदिग्ध स्थलों पर सघन जांच की गई।

दबिश के दौरान टीम ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और तीन अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में दर्ज किए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और अवैध निर्माण, परिवहन या बिक्री में लिप्त किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts