Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ बंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट और अराजकता फैलाने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

दिनांक: Friday, 14 November 2025 | समय: 12:25 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, लखनऊ

शकील अहमद

बंथरा (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बंथरा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मारपीट और अराजकता फैलाने के आरोप में दो पक्षों से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

मामला थाना बंथरा क्षेत्र का है, जहां 11 नवंबर 2025 को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़कर हिंसक झड़प में बदल गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के विरुद्ध अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए।

थाना प्रभारी बंथरा के नेतृत्व में की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी सात नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं

प्रथम पक्ष:

1. अंकित पुत्र अमृतलाल (22 वर्ष), निवासी ग्राम चिल्लावां, वार्ड नं. 03, थाना सरोजनीनगर, लखनऊ।

2. सर्वेश उर्फ अंकुश पुत्र गंगा प्रसाद (22 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 04, अंबेडकरनगर, बंथरा, लखनऊ।

3. रामप्रकाश पुत्र लक्ष्मण (52 वर्ष), निवासी ग्राम बंथरा, थाना बंथरा, लखनऊ।

4. अखिलेश पुत्र रामप्रकाश (20 वर्ष), निवासी सिकंदरपुर, वार्ड नं. 04, बंथरा, लखनऊ।

द्वितीय पक्ष:

1. तुलसीर पुत्र लक्ष्मण (48 वर्ष), निवासी ग्राम बंथरा, लखनऊ।

2. अर्जुन गौतम पुत्र कल्लू (26 वर्ष), निवासी ग्राम बंथरा, लखनऊ।

3. युवराज गौतम पुत्र दिलीप कुमार (26 वर्ष), निवासी ग्राम बंथरा, लखनऊ।

पुलिस के अनुसार, फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। थाना बंथरा प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *