Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार, सोने की चेन और बिना नंबर की स्कूटी बरामद

दिनांक: Tuesday, 11 November 2025 | समय: 04:03 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ

शकील अहमद

कृष्णानगर (लखनऊ)।  राजधानी लखनऊ की थाना कृष्णानगर पुलिस ने टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से धोखे से छीनी गई एक सोने की चेन और बिना नंबर की स्कूटी बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इमरान उर्फ मुन्ना पुत्र जमील अहमद निवासी शाहपुर भमरौली फाटक, दुबग्गा, और कल्लू उर्फ राजू पुत्र राज कुमार निवासी ए-26 कृष्ण बिहार, मायावती कॉलोनी, थाना इंदिरानगर लखनऊ के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने गंगाखेड़ा रेलवे अंडरपास से गिरफ्तार किया।

वादी दुर्गेश पांडेय निवासी एलडीए कॉलोनी ने शिकायत दी थी कि उनकी मां से सेक्टर डी, नेशनल पब्लिक स्कूल मोड़ के पास स्कूटी सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत के बहाने सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। मामले के त्वरित खुलासे के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे महिलाओं को यह कहकर डराते थे कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है, इसलिए चैन रूमाल में रख लें। फिर वे मौका देखकर रूमाल बदलकर चैन लेकर भाग निकलते थे। पहचान से बचने के लिए दोनों घटना से पहले 3-4 जोड़ी कपड़े पहनते थे और रास्ते में बदल देते थे।

कृष्णानगर पुलिस ने बरामद सोने की चेन और स्कूटी को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों ने पहले और कहां वारदातें की हैं।

थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें और संदिग्ध दिखने पर तुरंत UP 112 या नजदीकी पुलिस चौकी को सूचित करें।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *