बृजमनगंज: मिशन शक्ति टीम का बड़ा अभियान, छात्राओं को साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा की खास ट्रेनिंग

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम सभा मिश्रौलिया स्थित राधिका देवी कन्या जूनियर हाई स्कूल में नारी जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं को साइबर अपराध, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने के खतरे, आत्मरक्षा, और दैनिक जीवन में सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

अभियान के दौरान टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित राज्य सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान की जानकारी साझा की। साथ ही स्कूल में उपस्थित छात्राओं को पंपलेट और प्रचार सामग्री वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

अभियान में छात्राओं को निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 – महिला पावर लाइन, 181 – महिला हेल्पलाइन, 1930 – साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग, 112 – इमरजेंसी सेवा, 102 / 108 – एंबुलेंस सेवा, 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बताया गया।

टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या उत्पीड़न की स्थिति में इन नंबरों का तत्काल उपयोग करें। अभियान में महिला उपनिरीक्षक प्रिया वर्मा, उपनिरीक्षक राजन पासवान, उपनिरीक्षक दीपक यादव, हेड कांस्टेबल लाल बहादुर यादव, कांस्टेबल पवन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *