Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
राजनीति

Bihar Election 2025: राहुल गांधी बोले- महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में बनेगा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय

दिनांक: Tuesday, 04 November 2025 | समय: 03:55 PM | लेखक: | श्रेणी: राजनीति

मिट्टी की खुशबू संग जनता के बीच राहुल गांधी – तालाब में उतरकर मछुआरों संग बिताए पल

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार जोरों पर है और इसी क्रम में कांग्रेस सांसद व विपक्ष के नेता राहुल गांधी रविवार को बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने मछुआरा समाज से मुलाकात की, तालाब में उतरकर मछली पकड़ने के पारंपरिक तरीके सीखे और महागठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा के दौरान राहुल गांधी के साथ वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी मौजूद थे। कांग्रेस ने अपने एक्स (X) हैंडल पर राहुल गांधी का मछुआरा समाज के साथ तालाब में मछली पकड़ते हुए वीडियो साझा करते हुए लिखा “महागठबंधन ने मछुआरा परिवारों के सम्मान और आजीविका को सशक्त बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाने का संकल्प लिया है।”

मछुआरा समाज के लिए महागठबंधन की योजनाएँ

कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में मछुआरा समुदाय के लिए महागठबंधन की ओर से किए गए वादों का उल्लेख किया

लीन पीरियड (प्रतिबंधित अवधि) के दौरान प्रति परिवार ₹5,000 की आर्थिक सहायता

मत्स्य पालन बीमा योजना, बाजार और प्रशिक्षण केंद्र की सुविधा

हर प्रखंड में मछली बाजार और जलाशयों के पुनर्जीवन की नीति

जलाशय आवंटन में परंपरागत मछुआरों को प्राथमिकता

बिहार में बनेगा विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय

सभा में राहुल गांधी ने कहा कि, “महागठबंधन की सरकार बनी तो बिहार में ऐसी शिक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी जिस पर देश गर्व करेगा। हम ऐसा विश्वविद्यालय खोलेंगे, जहां दुनिया भर के छात्र पढ़ने आएंगे।”

उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं, लेकिन मौजूदा सरकार ने युवाओं को अवसरों से वंचित कर दिया है। “बिहार के लोगों ने दुबई और विदेशों के शहरों को बनाया, लेकिन अपने ही राज्य में विकास देखने को तरस रहे हैं।”

बिहार में भी वोट चोरी की कोशिश कर रही बीजेपी

राहुल गांधी ने अपने भाषण में केंद्र और बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “बीजेपी और उसके साथी बिहार में भी वोट चोरी की कोशिश कर रहे हैं। कई इलाकों में महागठबंधन समर्थक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं। जनता को सतर्क रहना होगा।” उन्होंने दावा किया कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है और महागठबंधन की सरकार निश्चित रूप से बनेगी।

हर धर्म, हर जाति की सरकार बनेगी

राहुल गांधी ने कहा कि आने वाली सरकार सबकी होगी “यह सरकार हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग की होगी। इसमें सबको सम्मान और समान अवसर मिलेगा। महागठबंधन एकता, भाईचारे और प्रगति की बात करता है।” सभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। युवाओं, मछुआरा समाज और महिला मतदाताओं की भारी भीड़ ने “महागठबंधन जिंदाबाद” के नारे लगाए।

संबंधित ख़बरें

प्रमुख समाचार

3 दिन में 8.6 मिलियन फॉलोवर्स! ‘कॉक्रोज जनता पार्टी’ ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

20 May 2026

डिजिटल दौर की राजनीति और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के बीच इन दिनों एक नया नाम तेजी से चर्चा में है।…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *