Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
बिहार

बिहार चुनाव 2025: अखिलेश यादव का करारा हमला – “एनडीए बिहार को गिरवी रखना चाहता है”

दिनांक: Wednesday, 05 November 2025 | समय: 04:13 PM | लेखक: | श्रेणी: बिहार, राजनीति

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पटना सहित कई क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में एनडीए गठबंधन और उसकी नीतियों पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ एनडीए सरकार “बिहार को गिरवी रखना चाहता है” और जनता को “खुशामदी नारों” के जरिए भ्रमित कर रही है।

युवा-नौकरी-महिला सशक्तिकरण पर हमला

अखिलेश यादव ने कहा कि “तेजस्वी यादव द्वारा युवाओं को रोजगार देने और महिलाओं को सम्मान राशि देने के वादे से एनडीए घबराया हुआ है।” उन्होंने कहा कि “एनडीए के नेता परेशान हैं, क्योंकि बिहार की जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।”

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए अखिलेश ने कहा कि अब यह “गप्पू और चप्पू की पार्टी” बन चुकी है, जो वादे तो बहुत करती है पर निभाती नहीं। उन्होंने कहा कि “कभी कहा गया था हर खाते में ₹15 लाख आएंगे, कभी चांद पर ज़मीन देने की बात की गई, पर आज तक कुछ नहीं बदला।”

बेरोज़गारी, पलायन और कानून-व्यवस्था पर सवाल

अखिलेश ने कहा कि बिहार के युवाओं में बेरोज़गारी और पलायन चरम पर है। “एनडीए सरकार के पास न नीति है न नियत। रोजगार के बिना राज्य का भविष्य अंधकारमय है।” उन्होंने मोकामा में हुई हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि “जब भारी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अपराध हो सकता है, तो यह सवाल उठता है- क्या यह जंगलराज है या मंगलराज?”

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवा पलायन मुख्य मुद्दों के रूप में उभर रहे हैं। सपा अध्यक्ष का यह बयान महागठबंधन की रणनीति को मजबूती देता है।

अखिलेश यादव का यह बयान स्पष्ट करता है कि पहले चरण के मतदान से पहले सियासी माहौल गरम है। उन्होंने एनडीए की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया है और युवाओं – महिलाओं को लुभाने के लिए स्पष्ट एजेंडा रखा है। इस बयानबाजी से राजनीतिक बहसें और तेज़ होने की संभावना है।

संबंधित ख़बरें

बिहार

बिहार चुनाव तय करेगा दिल्ली की राजनीति की दिशा: मोतिहारी रैली में बोले अखिलेश यादव, BJP पर साधा निशाना

04 November 2025

अखिलेश यादव बोले- बिहार में बदलाव की लहर, जनता ने ठान लिया अब परिवर्तन जरूरी है बिहार। उत्तर प्रदेश के…

बिहार

बिहार चुनाव 2025: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तंज, बोले INDIA गठबंधन में ‘तीन बंदर’ पप्पू, टप्पू और अप्पू

04 November 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा जिले के केवटी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *