Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
बिहार

बिहार चुनाव तय करेगा दिल्ली की राजनीति की दिशा: मोतिहारी रैली में बोले अखिलेश यादव, BJP पर साधा निशाना

दिनांक: Tuesday, 04 November 2025 | समय: 01:01 AM | लेखक: | श्रेणी: बिहार, राजनीति

अखिलेश यादव बोले- बिहार में बदलाव की लहर, जनता ने ठान लिया अब परिवर्तन जरूरी है

बिहार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को मोतिहारी के कोटवा हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा कल्याणपुर विधानसभा से महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। सभा में अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “बिहार का यह चुनाव सिर्फ पटना की नहीं, बल्कि दिल्ली की राजनीति की दिशा तय करेगा।”

बदलाव की लहर और युवाओं की उम्मीदें

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार में इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है। उन्होंने कहा कि “यह चुनाव किसानों, नौजवानों और गरीबों के सम्मान का चुनाव है। जनता अब भाजपा के झूठे वादों से तंग आ चुकी है।” उन्होंने महागठबंधन के नेताओं, खासकर तेजस्वी यादव की सराहना करते हुए कहा कि “तेजस्वी युवाओं को रोजगार देने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार सिर्फ वादों की राजनीति कर रही है।”

किसान और महंगाई पर बोला हमला

अखिलेश यादव ने केंद्र की नीतियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार का ‘किसान सम्मान निधि’ अब किसानों के साथ मजाक बन चुका है। उन्होंने कहा कि “किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा अब लोगों के बीच मजाक का विषय बन गया है।” महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में रसोई गैस, डीजल और खाद्य वस्तुओं के दामों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

विदेश नीति पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन लगातार भारत की सीमाओं में घुसपैठ कर रहा है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि “सरकार न तो चीन के सामने कुछ बोल पा रही है, न ही अमेरिका के टैरिफ बढ़ाने पर आवाज उठा पा रही है। यह कमजोर नेतृत्व का प्रतीक है।”

बीजेपी की रैली पर चुटकी

अखिलेश यादव ने पटना में भाजपा की हुई बड़ी रैली पर तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी ने पटना में भव्य शो किया, लेकिन उस शो में ‘चुनावी दूल्हा’ ही गायब था।” उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को पहले से पता है कि चुनाव के बाद जनता उन्हें माला नहीं, मायूसी पहनाने वाली है।

जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

अखिलेश यादव के भाषण के दौरान भीड़ में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। युवाओं, किसानों और महिलाओं ने ‘तेजस्वी-भविष्य की उम्मीद’ और ‘महागठबंधन जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में अखिलेश यादव ने लोगों से अपील की कि वे महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज यादव को भारी बहुमत से विजयी बनाएं ताकि “बिहार में बदलाव की शुरुआत हो सके और दिल्ली की सत्ता तक इसकी गूंज पहुंचे।”

संबंधित ख़बरें

बिहार

बिहार चुनाव 2025: अखिलेश यादव का करारा हमला – “एनडीए बिहार को गिरवी रखना चाहता है”

05 November 2025

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के मतदान से पहले सियासी तापमान लगातार बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी…

बिहार

बिहार चुनाव 2025: योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तंज, बोले INDIA गठबंधन में ‘तीन बंदर’ पप्पू, टप्पू और अप्पू

04 November 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दरभंगा जिले के केवटी…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *