Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में 23 जनवरी को ब्लैक आउट मॉकड्रिल, गोरा बाजार क्षेत्र में 10 मिनट रहेगा अंधेरा

दिनांक: Thursday, 22 January 2026 | समय: 09:14 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद रायबरेली में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से ब्लैक आउट मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमृता सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों के साथ एक समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में नागरिक सुरक्षा विभाग, डीडीएमए, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जनवरी 2026 को सायं 06:00 बजे से 06:10 बजे तक गोरा बाजार स्थित राजकीय कॉलोनी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में ब्लैक आउट एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि युद्ध जैसी स्थिति में संभावित हवाई हमले के दौरान नागरिकों, आवासीय क्षेत्रों, सड़कों एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बिजली बंद रखने की प्रक्रिया को ब्लैक आउट कहा जाता है। इस मॉकड्रिल के दौरान आपातकालीन बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मॉकड्रिल के समय हवाई हमले का संकेत देने वाला रेड सायरन दो मिनट तक ऊँची-नीची आवाज में बजाया जाएगा। इसके बाद खतरा टलने की सूचना देने के लिए दो मिनट तक एक समान आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसका उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय को मजबूत करना है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल एक मॉकड्रिल है, जिसका उद्देश्य आमजन में जागरूकता फैलाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

ब्लैक आउट के दौरान नागरिकों को सलाह दी गई है कि सायरन बजने पर शांतिपूर्वक अपने घरों या सुरक्षित स्थानों पर रहें, सभी प्रकार की लाइटें बंद रखें, माचिस, टॉर्च, मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। यदि कोई व्यक्ति सड़क पर हो तो वाहन किनारे खड़ा कर उसकी लाइट बंद कर दें। हवाई हमले की समाप्ति के बाद केवल प्रशासनिक निर्देश मिलने पर ही बाहर निकलें।

बैठक में उप जिलाधिकारी सचिन यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *