बृजमनगंज: संविधान दिवस समारोह अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न

बृजमनगंज, महराजगंज। फूलमनहा ग्राम सभा स्थित
अम्बेडकर पार्क में बुधवार को संविधान दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों ने पहुँचकर संविधान दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वन क्षेत्राधिकारी रामदेव भारती ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान न केवल विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा भी है। उन्होंने संविधान निर्माताओं के दूरदर्शी योगदान को नमन करते हुए नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया।

अम्बेडकर जन कल्याण समिति के सचिव एडवोकेट सिद्धांत कुमार ने कहा कि संविधान दिवस मनाने की परंपरा समाज में संवैधानिक आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करती है। कार्यक्रम के अंत में संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पाठ किया गया और सभी ने सामाजिक सौहार्द व लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामू बौद्ध, डॉ. चंद्र कुमार, डॉ. संदीप कुमार, परमेश्वर, जयसिंह, जोगमन भारती, बेचू प्रसाद, अनिल भारती, मनीष भारती, दिलीप चौधरी, रामसवार, सिकन्दर यादव, बबलू यादव, रविन्द्र कुमार, रवि राव, सनी राव, नीरज राव, संजय भारती तथा मो. बैतुल्लाह सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *