Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बृजमनगंज पुलिस अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर चला सघन चेकिंग अभियान

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 12:11 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

बृजमनगंज, महराजगंज। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश पर बृजमनगंज पुलिस ने मंगलवार रात क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजारों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस ने कड़ी जांच की।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि अभियान के तहत लेहरा मंदिर, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन सहित अन्य अति संवेदनशील स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह चेकिंग की गई है।

सशस्त्र पिकेट और सतर्कता बढ़ाई गई

पुलिस ने जगह-जगह सशस्त्र पिकेट तैनात किए और आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा बिना कारण घूम रहे लोगों को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अभियान में शामिल पुलिस टीम

इस दौरान उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, आलोक कुमार, अर्चना यादव, प्रिया वर्मा और लेहड़ा मंदिर चौकी प्रभारी निरंजन राय सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे। पूरे अभियान के दौरान पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ डटे रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *