Saturday, 14 November 2026 nishpakshdarpan.com
Saturday
14 November 2026
ताज़ा खबर
दिल्ली में छठ पूजा की भव्य तैयारी, 1,482 घाटों पर होगी पूजा, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनातशिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएशन, डमी गिराकर जांची घटनाकांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें? अखिलेश यादव के एक जवाब ने यूपी की सियासत में मचाई हलचलयूपी के 25 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण, CM योगी करेंगे शुभारंभगांधी परिवार पर पोस्ट से घिरीं कंगना रनौत, शिमला में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटीराजधानी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया संरक्षक संजय सिंह चौहान का जन्मदिन, पत्रकारों ने किया सम्मानितराजा भैया का UGC पर बड़ा बयान, बोले- हमने कह दिया तो कह दियाबृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभादिल्ली में छठ पूजा की भव्य तैयारी, 1,482 घाटों पर होगी पूजा, 5 हजार पुलिसकर्मी तैनातशिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा के फ्लैट में पुलिस ने किया सीन रीक्रिएशन, डमी गिराकर जांची घटनाकांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें? अखिलेश यादव के एक जवाब ने यूपी की सियासत में मचाई हलचलयूपी के 25 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण, CM योगी करेंगे शुभारंभगांधी परिवार पर पोस्ट से घिरीं कंगना रनौत, शिमला में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटीराजधानी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया संरक्षक संजय सिंह चौहान का जन्मदिन, पत्रकारों ने किया सम्मानितराजा भैया का UGC पर बड़ा बयान, बोले- हमने कह दिया तो कह दियाबृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा
उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज में छठ पूजा की तैयारियां तेज, ठाकुर द्वारा और साहब शिवालय पोखरे पर बन रहीं पूजा की वेदियां

दिनांक: Saturday, 14 November 2026 | समय: 12:10 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश
बृजमनगंज में छठ पूजा की तैयारियां तेज, ठाकुर द्वारा और साहब शिवालय पोखरे पर बन रहीं पूजा की वेदियां

स्थानीय लोगों और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के सहयोग से घाटों की सफाई

बाजारों में भी बढ़ी रौनक, व्रतियों में उत्साह

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज क्षेत्र में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। वार्ड नंबर 9 स्थित ठाकुर द्वारा पोखरा और साहब शिवालय पोखरा घाट पर पूजा की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। घाटों पर महिलाएं और पुरुष पूजा के लिए वेदियां बनाने में जुटे हुए हैं। पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

दीपावली के लगभग एक सप्ताह बाद मनाए जाने वाले इस पावन पर्व की तैयारियां कई दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। व्रती महिलाएं पूजा की आवश्यक सामग्री जुटाने के साथ ही घाटों की साफ-सफाई और सजावट में भी जुटी हैं। दोनों प्रमुख पोखरों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा स्थलों को व्यवस्थित करने का काम तेजी से चल रहा है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से हो रही घाटों की सफाई

स्थानीय लोगों और नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल के सहयोग से नगर के विभिन्न पोखरों और जलाशयों के घाटों की साफ-सफाई कराई गई है। पूजा स्थलों पर वेदियां बनाने और आसपास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। छठ पर्व को देखते हुए बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है और पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

सूर्यदेव और छठी मैया की आराधना का महापर्व

मान्यता है कि छठ महापर्व पर व्रती महिलाएं और पुरुष भगवान सूर्य तथा छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करते हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व्रत में श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा-अर्चना करते हैं।

छठ पर्व को लेकर बृजमनगंज नगर और आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। श्रद्धालु पर्व की तैयारियों में जुटे हैं और घाटों पर पूजा के लिए व्यवस्थाएं अंतिम रूप ले रही हैं।

संबंधित ख़बरें

उत्तर प्रदेश

यूपी के 25 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट, 15 नवंबर से शुरू होगा वितरण, CM योगी करेंगे शुभारंभ

14 November 2026

पहले चरण में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 50 हजार विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं…

उत्तर प्रदेश

राजधानी प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया संरक्षक संजय सिंह चौहान का जन्मदिन, पत्रकारों ने किया सम्मानित

14 November 2026

अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ समारोह केक काटकर दी बधाई, संजय सिंह चौहान ने पत्रकारों के स्नेह…

उत्तर प्रदेश

बृजमनगंज के आलमाइटी पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा

14 November 2026

बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल खेल और मनोरंजक गतिविधियों में लिया हिस्सा, अतिथियों ने बढ़ाया…