Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

बिहार चुनाव में NDA की प्रचंड जीत पर बृजमनगंज में जश्न, पूर्व विधायक बजरंगी सिंह ने बांटी मिठाई

दिनांक: Saturday, 15 November 2025 | समय: 01:54 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, महराजगंज

पूर्व विधायक बोले “यूपी तो पक्का, अब बंगाल में भी भाजपा की सरकार बननी तय”

बृजमनगंज, महराजगंज। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। इसी क्रम में नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने आतिशबाज़ी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां मनाईं। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।

पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि यह जीत विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की विचारधारा की जीत है। बिहार की जनता ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को सिरे से खारिज करते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि देश विकास और स्थिरता चाहता है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में 2027 की जीत सुनिश्चित है और आने वाले चुनावों में बंगाल में भी भाजपा की सरकार बनना तय है।

कार्यक्रम में बृजमनगंज नगर पंचायत के चेयरमैन राकेश जायसवाल, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, चंदू सिंह, पूर्व प्रमुख हरिश्चंद सोनकर, ब्लॉक प्रमुख बृजमनगंज उदयराज यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनी योगेंद्र तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष राजू सिंह, मंडल अध्यक्ष गुलाब चौरसिया, लल्लू सिंह, सभासद शिवप्रसाद चौरसिया, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, झीनक विश्वकर्मा, धर्मेंद्र चौरसिया, अनूप चौरसिया, बबलू सिंह, नोहर सिंह, आशीष जायसवाल, नारद लोधी, मनीष दुबे, रविंद्र सिंह, सर्वदा मिश्रा, राजन सिंह, सुरेंद्र पांडेय, रविंद्र यादव, रामशिला चौहान, सुनील सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *