Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सेंट्रल बैंक कर्मचारी ने की आत्महत्या, पत्नी बोलीं – मैनेजर करता था टॉर्चर

दिनांक: Thursday, 09 October 2025 | समय: 10:48 PM | लेखक: | श्रेणी: छत्तीसगढ़

सेंट्रल बैंक के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया प्रबंधक पर प्रताड़ना का आरोप

चिरमिरी, एमसीबी (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई एक आत्महत्या की घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।
जानकारी के अनुसार संजू सिंह नेपाली (उम्र लगभग 40 वर्ष) नामक व्यक्ति ने ट्रेन की पटरी पर सिर रखकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि मृतक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, हल्दीबाड़ी शाखा, चिरमिरी में कार्यरत था।

पत्नी ने बैंक मैनेजर पर प्रताड़ना का आरोप लगाया

मृतक की पत्नी मीना सिंह ने मीडिया को बताया कि “मेरे पति बैंक में कार्यरत थे। शाखा प्रबंधक (मैनेजर) द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। वे अक्सर घर आकर बताते थे कि उन पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है।”

उन्होंने आगे कहा कि आत्महत्या से पहले उनके पति काफी तनाव में थे और कई बार इस बारे में चर्चा की थी। परिजनों ने भी यह दावा किया कि संजू सिंह ने आत्महत्या से पूर्व मोबाइल पर संदेश भेजकर उन्हें स्थिति की जानकारी दी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच, मामला रेलवे पुलिस को सौंपा जाएगा

इस संबंध में चिरमिरी थाना प्रभारी आर. एन. गुप्ता ने बताया कि “घटना रेलवे लाइन क्षेत्र में हुई है, जो रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है। स्थानीय पुलिस प्रारंभिक जांच के बाद मामला रेलवे पुलिस को सौंपेगी।”

उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी एवं परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

इस घटना ने न केवल बैंकिंग संस्थानों में कार्यस्थल पर मानसिक दबाव के मुद्दे को उजागर किया है, बल्कि आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर भी समाज में चिंता बढ़ाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और यदि किसी की लापरवाही या प्रताड़ना सामने आती है, तो सख्त कार्रवाई की जाए।

संबंधित ख़बरें

छत्तीसगढ़

चिरमिरी को ₹602 करोड़ की नई रेल परियोजना की सौगात, पाराडोल–नागपुर रोड ब्रॉडगेज लाइन के लिए टेंडर जारी

02 August 2026

आर स्टीफ़न ( स्टेट हेड) एमसीबी। छत्तीसगढ़ के चिरमिरी क्षेत्र को जल्द ही बेहतर रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात मिलने…

छत्तीसगढ़

विश्व आदिवासी दिवस पर चिरमिरी में होगा भव्य आयोजन, मूल वंश समाज कल्याण संघ ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

26 July 2026

आर. स्टीफन (स्टेट हेड) चिरमिरी (एमसीबी)। छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के चिरमिरी में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मूल…

छत्तीसगढ़

कारगिल विजय दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल चिरमिरी में शहीदों को श्रद्धांजलि, स्टूडेंट काउंसिल का हुआ शपथ ग्रहण

26 July 2026

देशभक्ति कार्यक्रमों से गूंजा विद्यालय परिसर, मुख्य अतिथि विजय सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *