Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला बना मज़ाक! ड्यूटी छोड़ नशे में कार चलाता मिला फार्मासिस्ट, वीडियो वायरल

दिनांक: Monday, 06 October 2025 | समय: 12:23 AM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला जहां आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का एक बड़ा प्रयास है, वहीं रायबरेली के खीरों ब्लॉक के देवगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में इस पहल की साख पर सवाल खड़े कर देने वाली बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां ड्यूटी के दौरान एक फार्मासिस्ट नशे में धुत होकर सड़क पर कार दौड़ाता मिला, जिसने पेड़ और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो ग्रामीणों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

ड्यूटी छोड़ शराब के नशे में कार लेकर निकला फार्मासिस्ट

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे देवगांव PHC में तैनात फार्मासिस्ट जो मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले की ड्यूटी पर तैनात था, अपनी जिम्मेदारी छोड़कर शराब के नशे में कार लेकर निकल गया। ग्रामीणों के अनुसार उसकी कार पहले एक पेड़ से टकराई, फिर पास से गुजर रहे एक बाइक सवार को भी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने फार्मासिस्ट को घेर लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन फिलहाल किसी ग्रामीण ने तहरीर नहीं दी है।

डॉक्टर ने दिखाई लापरवाही, बोलीं “मुझे नहीं पता फार्मासिस्ट कहां गया”

देवगांव PHC में तैनात डॉक्टर अर्चिता वर्मा से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं पता कि फार्मासिस्ट कहां गया है।” हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि डॉक्टर स्वयं अधिकांश दिनों में अस्पताल से अनुपस्थित रहती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब प्रभारी ही लापरवाह हैं तो अधीनस्थ स्टाफ पर कार्रवाई की उम्मीद कैसे की जा सकती है।

खीरों सीएचसी और अधीनस्थ पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल

खीरों सीएचसी व इसके अंतर्गत आने वाली देवगांव, एकौनी, सेमरी, दृगपालगंज और पाहो राजकीय महिला चिकित्सालयों में स्वास्थ्य सेवाएं पहले से ही चरमराई हुई हैं। लोगों का कहना है कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की मनमानी व अनुपस्थित रहना आम बात हो गई है। बार-बार शिकायतों के बावजूद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) रायबरेली ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

जनता में आक्रोश, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग

क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि लगातार लापरवाही और शराब के नशे में ड्यूटी करने जैसे गंभीर मामलों से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा डगमगा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी रायबरेली से मामले में जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीण बोले “जब स्वास्थ्य मेला जैसे सरकारी कार्यक्रम में ही कर्मचारी नशे में ड्यूटी करें, तो बाकी दिनों का अंदाज़ा खुद लगाया जा सकता है।”

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *