Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाया दमखम

दिनांक: Wednesday, 12 November 2025 | समय: 11:38 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

दीनशाह गौरा (रायबरेली)। विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज के प्रांगण में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो उठा।

राहुल सिंह ने कहा कि “क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इससे उनमें अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का संचार होता है, जो जीवन में सफलता की कुंजी है।” विशिष्ट अतिथि लाल संजय प्रताप सिंह ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए विभिन्न खेलों में भाग लेने की शुभकामनाएं दीं।

प्रतियोगिता के परिणाम:

बालक वर्ग (100, 200, 400 मीटर दौड़)- अमन मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बालिका वर्ग (100 मीटर – पूनम, 200 मीटर – अंजली, 400 मीटर – सोनिका)

लंबी कूद (बालक वर्ग)- सूरज प्रथम रहे।

ऊँची कूद- संदीप ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कबड्डी (प्राथमिक बालक वर्ग)- अलावलपुर विजेता, गौरा उपविजेता।

कबड्डी (जूनियर बालिका वर्ग)- जलालपुर धई विजेता, धमधमा उपविजेता।

कबड्डी (जूनियर बालक वर्ग)- अलावलपुर विजेता, गौरा उपविजेता।

खो-खो (बालिका वर्ग)- जलालपुर धई विजेता, अलावलपुर उपविजेता।

खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। गौरा अध्यक्ष शैलेश पांडे ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों के मानसिक व शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम का संचालन व्यायाम शिक्षक व एसआरजी सुनील यादव ने किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं अभिभावक मौजूद रहे, जिनमें हरिकेश बहादुर, अखिलेश कुमार, प्रमोद द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, मनीष दीक्षित, अरवाब हैदर, और अन्य शामिल रहे।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *