Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
उत्तर प्रदेश

रायबरेली में नागरिक सुरक्षा कोर गठन: चीफ वार्डेन से संदेशवाहक तक पदों पर 15 फरवरी तक आवेदन

दिनांक: Monday, 19 January 2026 | समय: 09:48 PM | लेखक: | श्रेणी: उत्तर प्रदेश, रायबरेली

रायबरेली। जनपद रायबरेली में नागरिक सुरक्षा कोर के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं नोडल अधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशों के क्रम में नागरिक सुरक्षा कोर के विभिन्न पदों पर अवैतनिक स्वयंसेवकों की नियुक्ति की जानी है।

इसके अंतर्गत चीफ वार्डेन, डिप्टी चीफ वार्डेन, डिवीजनल वार्डेन, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन, घटना नियंत्रण अधिकारी, पोस्ट वार्डेन, डिप्टी पोस्ट वार्डेन, सेक्टर वार्डेन एवं संदेशवाहक जैसे पद शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा कोर में नियुक्ति भारत सरकार के नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968, नागरिक सुरक्षा विनियम, 1968 तथा नागरिक सुरक्षा नियम, 1968 के प्रावधानों के अंतर्गत की जाएगी।

विनियम के नियम 03 एवं 04 के अनुसार सदस्यता के लिए निर्धारित अर्हताओं का पालन अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आवेदन करने वाला अभ्यर्थी भारतीय नागरिक होना चाहिए। आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि 60 वर्ष से कम आयु के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम प्राथमिक स्तर की होनी चाहिए, हालांकि हाईस्कूल एवं उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। अभ्यर्थी का शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है। महिला एवं पुरुष दोनों नागरिक सुरक्षा कोर में स्वयंसेवक के रूप में आवेदन कर सकते हैं।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी का चरित्र उत्तम होना अनिवार्य है। आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, अग्निशमन, तकनीकी ज्ञान एवं सुरक्षा कार्यों का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप ‘फार्म-ए’ पर ही स्वीकार किए जाएंगे।

आवेदन पत्र ए-4 साइज के सीलबंद लिफाफे में नियंत्रक/जिलाधिकारी, नागरिक सुरक्षा कोर, जनपद रायबरेली के नाम संबोधित कर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी व्यक्तिगत रूप से कार्यालय जिलाधिकारी/नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर, कलेक्ट्रेट परिसर रायबरेली में भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन प्रपत्र से संबंधित जानकारी कार्यालय नियंत्रक/जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा कोर, कलेक्ट्रेट रायबरेली में हिमांशु गुप्ता (न्याय सहायक द्वितीय) के पटल से किसी भी कार्यदिवस में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक प्राप्त की जा सकती है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है, जिसे सायं 4 बजे तक स्वीकार किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

रायबरेली

रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में विदाई एवं स्वागत समारोह संपन्न, विद्यार्थियों को न्याय और संविधान के प्रति समर्पण का संदेश

02 August 2026

अतुल जौहरी रायबरेली। रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज में रविवार को पंचम बैच के छात्र-छात्राओं के सम्मान में आयोजित विदाई…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *