Tuesday, 20 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Tuesday
20 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय

फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल देने का दावा फर्जी, PIB Fact Check ने बताया सच

दिनांक: Wednesday, 21 January 2026 | समय: 10:55 PM | लेखक: | श्रेणी: राष्ट्रीय
स्कूल छात्र साइकिल के साथ (प्रतीकात्मक फोटो)

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ‘Mobile Master Mind’ नामक चैनल की एक रील के माध्यम से यह दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार सभी स्कूली विद्यार्थियों को फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल दे रही है। इस दावे को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

इस मामले में PIB Fact Check ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी है। पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा स्कूली छात्रों को फ्री इलेक्ट्रिक साइकिल देने से संबंधित किसी भी योजना की न तो घोषणा की गई है और न ही ऐसी कोई अधिसूचना जारी हुई है।

पीआईबी फैक्ट चेक ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि इस प्रकार के लुभावने और भ्रामक दावों के झांसे में न आएं और ऐसे वीडियो या पोस्ट को आगे साझा न करें।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार की सभी लोक-कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रामाणिक जानकारी केवल आधिकारिक पोर्टल myscheme.gov.in पर ही उपलब्ध होती है। किसी भी नई योजना की जानकारी के लिए नागरिकों को केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करना चाहिए।

संबंधित ख़बरें

राष्ट्रीय

नेपाल-भारत पत्रकार मैत्री क्रिकेट में भारतीय मीडिया टीम का दबदबा, 9 रन से जीता खिताब

27 July 2026

नेपाल। संचार माध्यमों के जरिए भारत और नेपाल के पत्रकारों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *