शीतलहर अलर्ट: सीएम योगी के निर्देश, 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद

[post-views]

लखनऊ। प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने शीतलहर के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों को 5 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह आदेश ICSE, CBSE, UP बोर्ड सहित सभी शैक्षणिक बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ठंड से होने वाली परेशानियों और स्वास्थ्य जोखिम से बचाना है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतलहर के दौरान सभी जिला एवं क्षेत्रीय अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में भ्रमणशील रहें और राहत कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी जनपदों में कंबल वितरण और अलाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो। इसके लिए सभी रैन बसेरों में पर्याप्त बिस्तर, कंबल, हीटर, स्वच्छता और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने के भी आदेश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीतलहर से प्रभावित गरीब, असहाय और निराश्रित लोगों को हर संभव राहत देना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts