धानी बाजार में सफाई को लेकर विवाद: फर्जी रिपोर्ट के आरोप, व्यापार मंडल ने SDM को सौंपा ज्ञापन

सौरभ जायसवाल

धानी बाजार, महाराजगंज। जिले के धानी बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। काली मंदिर परिसर में लंबे समय से कचरा जमा होने को लेकर स्थानीय निवासी प्रतीक अग्रहरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद मौके पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

शिकायत के निस्तारण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि ब्लॉक धानी के सहायक विकास अधिकारी द्वारा मामले में फर्जी रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें चार लोगों के हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये हस्ताक्षर फर्जी हैं।

इसी मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल धानी बाजार के अध्यक्ष बलराम अग्रहरी और महामंत्री अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी फरेंदा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बाजार की नियमित सफाई सुनिश्चित कराने और कथित रूप से फर्जी रिपोर्ट तैयार करने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि धानी बाजार में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी फरेंदा शैलेंद्र गौतम ने धानी की बीडीओ माधुरी से वार्ता कर मौके पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दीपक अग्रहरी, मंत्री अभिषेक अग्रहरी, मीडिया प्रभारी शनिदेव अग्रहरी तथा शिकायतकर्ता प्रतीक अग्रहरी सहित कई व्यापारी उपस्थित रहे।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts