जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़, विधायक अदिति सिंह ने सुनीं समस्याएं

  • सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और पेंशन समेत विभिन्न मामलों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से रविवार को लालूपुर चौहान स्थित अपने आवास पर आयोजित जनसुनवाई में सदर विधायक अदिति सिंह ने बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, पेंशन, आवास सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के साथ सुना गया।

जनसुनवाई के दौरान विधायक ने प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते हुए उनके समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए और किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न हो।

विधायक अदिति सिंह ने कहा कि सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता की सेवा, उनकी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान कराया जाएगा।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। कई लोगों ने जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना करते हुए अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।

Share this article

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts