Wednesday, 21 October 2026 nishpakshdarpan.com

निष्पक्ष दर्पण

Wednesday
21 October 2026
उत्तर प्रदेश • भारत • विश्व
ताज़ा खबर
आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपयेआर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 में जड़ा तूफानी शतकभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में हुई वापसीलखनऊ में डेंगू के मरीज बढ़े, विभाग ने चेतायासीसा जोखिम पर WHO ने देशों को चेतायाराजनाथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले अखिलेश का तंज17 राज्यों में मतदाता सूची संशोधन का आदेश जारीराजपाल यादव को राहत, पासपोर्ट जारी करने के आदेशजेलर 2 ने पहले दिन कमाए 125 करोड़ रुपये
महराजगंज

रामलीला पार्क में बढ़ी मनचलों की भीड़! महिलाओं और परिवारों ने उठाई कार्रवाई की मांग

दिनांक: Sunday, 22 March 2026 | समय: 10:07 PM | लेखक: | श्रेणी: महराजगंज

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महाराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित रामलीला पार्क इन दिनों कुछ युवकों और मनचलों के जमावड़े के कारण चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क में असामाजिक गतिविधियों के चलते माहौल प्रभावित हो रहा है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों और महिलाओं को असहजता का सामना करना पड़ रहा है।

निवासियों के मुताबिक यह पार्क क्षेत्र का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां रोजाना बच्चे, बुजुर्ग और परिवार टहलने और समय बिताने आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से यहां कुछ युवक-युवतियां घंटों बैठकर समय बिताते हैं और अनुचित व्यवहार करते दिखाई देते हैं, जिससे पार्क की गरिमा पर असर पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी गतिविधियों के कारण महिलाएं और परिवार पार्क में जाने से हिचकने लगे हैं। कई अभिभावकों ने चिंता जताई है कि बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए रखना जरूरी है, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत नजर आ रही है।

क्षेत्रवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि पार्क में नियमित निगरानी और गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने और समय-समय पर पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है, ताकि असामाजिक तत्वों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द ठोस कदम उठाने की अपील की है, जिससे पार्क का वातावरण फिर से सुरक्षित और परिवारों के अनुकूल बनाया जा सके।

संबंधित ख़बरें

महराजगंज

महराजगंज: बृजमनगंज को मिली डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात,नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया उद्घाटन

02 August 2026

महाराजगंज/बृजमनगंज। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के वार्ड नंबर-3, रत्तूपुर स्थित अत्याधुनिक…

महराजगंज

महराजगंज: लेहरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

01 August 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लेहरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा…

महराजगंज

महराजगंज: युवा नेता शशिकांत जायसवाल की पहल से प्रेमी युगल का विवाह संपन्न

31 July 2026

सौरभ जायसवाल बृजमनगंज, महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज निवासी शिल्पा और ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ निवासी अभिराज चक्रवर्ती (पुत्र शमशेर चक्रवर्ती) के…

अपनी राय लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *