डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया ने लखनऊ में किया दूसरा लॉन्च, उत्तर भारत में विस्तार की घोषणा

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। तमिलनाडु स्थित पेय उत्पाद कंपनी डेली फ्रेश फ्रूट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने लखनऊ में अपना दूसरा लॉन्च कार्यक्रम आयोजित कर उत्तर भारत में विस्तार की घोषणा की। कंपनी दक्षिण भारत में लगभग ₹700 करोड़ के टर्नओवर के साथ कार्यरत है और अब उत्तर प्रदेश सहित उत्तरी राज्यों में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की तैयारी में है।

कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एस कुमार एंड सन्स परिसर में आयोजित किया गया। कंपनी के नॉर्थ जोनल हेड संजीव कालिया और रीजनल हेड विदेह कांत श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी गुणवत्ता, स्वाद और उच्च पल्प कंटेंट वाले पेय उत्पादों पर विशेष ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि “हेली” ब्रांड के फल आधारित और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स दक्षिण भारत में व्यापक रूप से लोकप्रिय हैं और अब इन्हें उत्तर भारत में भी पेश किया जा रहा है।

कंपनी के उत्पाद पोर्टफोलियो में विभिन्न श्रेणियां शामिल हैं।

कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

जीरा, कोला, लेमन, ऑरेंज, क्लाउडी लेमन, थंडर फिज़ी, चीयर्स और मारिबा प्लेन सोडा।

एनर्जी ड्रिंक्स

अग्नि स्पोर्ट्स, अग्नि रेड और अग्नि ब्लू।

नई यूनिक रेंज

ज़िन्था (ब्लैक ग्रेप), मारिबा रोज़ फ्लेवर, लेमन सॉल्ट सोडा और इंगी जिंजर।

फ्रेश फ्रूट ड्रिंक रेंज

मैंगो, एप्पल, अमरूद और लीची।

टेट्रा पैक रेंज

मैंगो, अमरूद, लीची और अनार।

फ्लेवरड मिल्क

चॉकलेट, रोज़ मिल्क, वनीला और पिस्ता बादाम।
कंपनी ने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही “मारिबा मिनरल वाटर” भी बाजार में उतारा जाएगा। लॉन्च कार्यक्रम में एस कुमार एंड सन्स के प्रतिनिधि गौरव कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक एवं व्यापारिक साझेदार उपस्थित रहे। कंपनी का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश में मजबूत वितरण नेटवर्क के साथ खुद को एक भरोसेमंद घरेलू ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *